Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Mohan Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज भोपाल में 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बुलाई गई है। इसमें एक दर्जन अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और फिर मंजूरी दी जाएगी। बैठक में चर्चा के बाद जनता से जुड़े प्रस्तावों को कैबिनेट की हरी झंडी मिल सकती है। बैठक में दर्जनभर से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके बाद कई मुद्दों पर अंतिम मुहर लग सकती है। यह बैठक आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कैबिनेट बैठक में इन मुद्दों पर मुहर लग सकती है

1. उज्जैन व्यापार मेले में वाहन विक्रय पर पंजीयन शुल्क और रोड टैक्स में छूट पर चर्चा होगी। जैसा कि ग्वालियर व्यापार मेले में होता है।

2. उद्योग विभाग की पहल पर परिवहन विभाग द्वारा टैक्स में 50% छूट का प्रस्ताव किया जा सकता है। छूट का लाभ गैर-परिवहन और छोटे परिवहन वाहनों के विक्रय पर मिलेगा।

3. युवाओं और सरकारी कर्मचारियों के हित से जुड़े कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं। जैसे कि 4% डीए और भत्तों में वृद्धि की मांग।

4. आज से राष्ट्रीय स्तर पर BJP का मेगा ज्वाइनिंग अभियान शुरू होगा, जिसमें मध्यप्रदेश की तर्ज पर पूरे देश में अभियान चलेगा। इस संबंध में भी निर्देश जारी हो सकते हैं।

5. इसके अलावा आठ अधिकारियों की विभागीय जांच और कुछ जन परियोजनाओं पर रिवाईज दरों पर भी चर्चा की जा सकती है।