बुक्स और यूनिफॉर्म के लिए स्कूलों ने डर दिखाया, तो आपकी एक कॉल पर दौड़ी आएगी कलेक्टर की टीम

भोपाल में अभिभावकों को निजी स्कूलों द्वारा महंगी किताबें खरीदने पर मजबूर करने की खबरें सामने आईं। एक हजार की किताबें चार हजार में बिकीं। संज्ञान लेते हुए कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने टीम बनाई है। टीम निजी स्कूलों पर कार्रवाई करेगी यदि वे अभिभावकों पर दबाव डालते हैं।

बुक्स और यूनिफॉर्म के लिए स्कूलों ने डर दिखाया, तो आपकी एक कॉल पर दौड़ी आएगी कलेक्टर की टीम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलेक्टर ने स्कूलों की मनमानी पर निरीक्षण दलों का गठन किया है. शिकायत मिली थी कि स्कूल अभिभावकों को एक विशेष जगह से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं.

भोपाल में अधिकांश परिजनों को 1 हजार की किताबें 4 हजार रुपये तक में खरीदने को मजबूर होना पड़ा है। मजबूरी में खरीदी भी कर ली गई लेकिन भोपाल जिला प्रशासन की नींद तब नहीं टूटी। अब जब अधिकांश खरीदी बिक्री हो चुकी है, तब जाकर भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने टीम बनाई है। रोचक बात यह है कि ज्यादातर पालक इस समय तक अपने बच्चों के लिए पुस्तकें और यूनिफॉर्म खरीद चुके हैं। ऐसे में उनकी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।