कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका,जानने के लिए पढ़े पूरी खबर
कांग्रेस प्रदेश के महासचिव महेश शर्मा ने थामा बीजेपी का दामन,जिससे देख पार्टी को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं
उत्तराखंड कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है ,कांग्रेस प्रदेश के महासचिव महेश शर्मा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
आपको बता दे की महेश शर्मा ने वर्ष 2022 में कालाढूंगी से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उस समय भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने इनको शिकस्त दी थी।
महेश शर्मा के भाजपा में शामिल होने में बीजेपी नेता महेंद्र अधिकारी की रणनीति बताई जा रही है . दरअसल, कांग्रेस ने नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से प्रकाश जोशी को टिकट दिया है. इसके बाद से ही महेश शर्मा पार्टी से नाराज चल रहे थे.
Newsdesk