अक्षय तृतीया के मौके पर सागर जिले में 14 बाल विवाह रोके गए

मध्यप्रदेश के सागर जिले में अक्षय तृतीया के मौके पर 14 बाल विवाह रोकने में सफलता प्राप्त की गई।

अक्षय तृतीया के मौके पर सागर जिले में 14 बाल विवाह रोके गए

 मध्यप्रदेश के सागर जिले में बीते दिन अक्षय तृतीया के मौके पर जिला प्रशासन के द्वारा 14 बाल विवाह रोके गए,जिसमे सागर जिले के जरुआखेड़ा, बाघराज मंदिर, कर्रापुर, नयाखेड़ा और नरयावली है.14 बाल विवाह रोकने के बाद परिजनो को इस संबंध में समझाइश दी गई.वही परिजनों को मौके पर ही बाल विवाह के दुष्परिणाम और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर आपसी सहमति से बाल विवाह रुकवाए गए।

बता दे मौके पर पंचनामा बनाया गया तथा बाल विवाह को रोकने के लिए दोनों परिवार को समझाया गया जिसके बाद परिवार के लोग शादी न करने पर सहमत हो गए.इसी प्रकार उपरोक्त अनुशार बाल विवाह को रोका गया।