MP: 1 से 17 अगस्त तक 11 जिलों में होगा आभार सह -उपहार कार्यक्रम 

MP:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यदाव ने चित्रकूट में रक्षाबंधन पर दिया लाड़ली बहनों को उपहार ,450 रुपए में मिलेगा गैस सिलिंडर 

MP: 1 से 17 अगस्त तक 11 जिलों में होगा आभार सह -उपहार कार्यक्रम 

सीटीटुडे | चित्रकूट, मध्य प्रदेश—रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को एक विशेष उपहार देने की घोषणा की है। इस उपहार के तहत उन्हें 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना जारी रहेगी और 1 करोड़ 39 लाख बहनों का सहयोग प्राप्त है।

चित्रकूट में आयोजित आभार सह-उपहार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक पौधा रोपा और कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों से राखी बंधवाई। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के शगुन के रूप में प्रत्येक बहन को 250 रुपये दिए, जो 1250 रुपये के अलावा हैं।यह आभार सह-उपहार कार्यक्रम 1 से 17 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश के सिंगरौली, दमोह, नरसिहंपुर, बालाघाट, मंडला, बैतूल, श्योपुर, टीकमगढ़, अनूपपुर और डिंडोरी जिलों में आयोजित किया जाएगा।इस कार्यक्रम में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया और लाड़ली बहनों के लिए विशेष झूले भी लगाए गए। मुख्यमंत्री ने लाभार्थी महिलाओं को आभार पत्र और उपहार का संदेश दिया।


मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "तुम्हारी पार्टी बंद हो जाएगी, हमारी योजना चलती रहेगी। हम लोग देश को मां मानते हैं और हमें बहनों का अपार प्रेम मिला है। बहनों से कहा कि आप इन पैसों से राखी और मिठाई खरीदें। यह त्योहार हजारों वर्षों के त्याग का फल है। बहनें परिवार से कभी मुंह नहीं मोड़ती हैं।कार्यक्रम में पूर्व विधायक कल्पना वर्मा को हाउस अरेस्ट कर दिया गया, क्योंकि वे झंडापुर आदिवासी परिवारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहती थीं। पुलिस ने उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया।