Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव ने बेंगलुरु में एचएएल का  किया दौरा, तेजस में सवार होकर ली जानकारी

Madhya Pradesh:मप्र के सीएम ने एचएएल दौरे के दौरान तेजस एयरक्राफ्ट की क्षमताओं को जाना, एचएएल को राज्य में यूनिट लगाने का प्रस्ताव

Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव ने बेंगलुरु में एचएएल का  किया दौरा, तेजस में सवार होकर ली जानकारी

सीटीटुडे | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का दौरा किया और स्वदेशी तकनीक से निर्मित लाइट काम्बेट एयरक्राफ्ट (एलसीए) ‘तेजस’ में सवार होकर उसकी निर्माण प्रक्रिया और क्षमताओं को समझा। सीएम यादव इन्वेस्टर समिट में भाग लेने के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे और इस मौके पर उन्होंने एचएएल को मध्य प्रदेश में इकाई स्थापित करने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने एचएएल अवलोकन किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एचएएल के इक्विपिंग एवं फाइनल असेंबली का दौरा किया। उन्होंने तेजस एयरक्राफ्ट के मैन्युफैक्चरिंग सीक्वेंस, स्ट्रक्चरल, असेंबली, कपलिंग इक्विपिंग, और टेस्टिंग के चरणों को समझा। उन्होंने तेजस विमान की सुरक्षा और मारक क्षमता के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा, उन्होंने एचएएल द्वारा निर्मित ध्रुव हेलीकॉप्टर में भी सवारी की और पायलट से इसकी खूबियों के बारे में जानकारी ली।

मध्य प्रदेश में एचएएल इकाई के लिए आमंत्रण

मुख्यमंत्री ने एचएएल को मध्य प्रदेश में एक इकाई स्थापित करने का निमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य सरकार भूमि और अन्य आधारभूत सुविधाएं सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से त्वरित गति से उपलब्ध कराएगी। उन्होंने इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की भी घोषणा की।


सीएम यादव ने एचएएल के स्वदेशी तकनीक से निर्मित विमान और सुरक्षा उपकरणों को भारतीय नौसेना की क्षमता में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया और इसे हर भारतीय के लिए गर्व का विषय कहा। इस अवसर पर एचएएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सीबी अनंत कृष्णन ने मुख्यमंत्री को तेजस लड़ाकू विमान की प्रतिकृति भेंट की।

इस दौरे और चर्चा से यह साफ है कि मध्य प्रदेश सरकार राज्य में एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, और इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।