शिवपुरी में बढ़े कुपोषित बच्चे, किया जा रहा है उपचार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या लगातर बढ़ती जा रही है, अब इनके इलाज की प्रक्रिया शुरू कि जा रहा है।
मध्यप्रदेश ,सिटी टुडे। जिले में इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण लगातार अपने पैर पसारता जा रहा है, बाबजूद इसके बच्चों को एनआरसी तक लाने की जहमत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं उठा रही हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कुपोषण उपचार के लिए आने वाले बच्चों की संख्या पिछले पांच महीने में 75 प्रतिशत से अधिक बड़ी है। जनवरी महीने में जिला मुख्यालय पर उपचार के लिए लगभग 19 बच्चे आए थे। पांच महीने में इनकी संख्या बढ़कर 100 तक पहुंच गयी है। इस वर्ष जनवरी के महीने में कुपोषण से पीड़ित लगभग 19 बच्चे तथा फरवरी के महीने में 34 बच्चे, मार्च के महीने में 40 बच्चे, अप्रैल माह में 78 बच्चे एवं मई के महीने में अभी तक लगभग 100 बच्चे जिला मुख्यालय पर औपचारिक के लिए ले गए हैं।
महिला एवं बाल विकास अधिकारी देवेंद्र सुंदरिया के अनुसार हम यह प्रयास कर रहे हैं कि जिले में जितने भी कुपोषित बच्चे हैं उन्हें उचित उपचार हेतु जिला मुख्यालय पर कुपोषित बच्चों की एनआरसी में लाकर उपचार किया जाए। इसके कारण भीड़ बढ़ रही है। महिला एवं बाल विकास समिति शिवपुरी के अध्यक्ष अवधेश बेडिया का कहना है कि आंगनबाड़ी केदो पर ठीक तरह से पोषण आहार वितरित नहीं होना बढ़ते कुपोषण का प्रमुख कारण है तथा जिले में जब कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ रही है इसीलिए जिला मुख्यालय पर भी उपचार के लिए आने वाले बच्चों की संख्या बढ़ रही है.
Newsdesk