रायगढ़ में युवक ने कीटनाटक दवा पीकर दी जान
एनटीपीसी में कार्यरत युवक ने कीटनाशक दवा पी लिया जिससे दौरान उसकी मौत हो गई है।
छत्तीसगढ़,सिटी टुड, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एनटीपीसी में कार्यरत युवक ने कीटनाशक दवा पी लिया जिससे उसकी सेहत बिगड़ गई जिसके बाद उसे तुरंत मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सुशील भुइंया उम्र 27 के रूप में हुई है और वह आड़मुड़ा का रहने वाला था। सुशील एनटीपीसी लारा प्रोजेक्ट में नियमित कर्मचारी के तौर पर फ्लाईएश डाईक साइड में कार्यरत था। मंगलवार को वह रोजाना की तरह ड्यूटी से घर रात दस बजे आया। तत्पश्चात् उसकी माता द्वारा उसे खाने के लिए बुलाया गया तो वह आराम करने की बात करते हुए अपने बिस्तर पर लेट गया।
इस बीच उसकी सेहत बिगड़ गई। मुंह से झाग उल्टी करने युवक को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान कल उसकी मौत हो गई।इस प्रकरण में परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक सुशील भुंड्या का जनवरी में ओडिशा के एक युवती से सामाजिक तौर पर विवाह तय हुआ है। जबकि इससे पहले युवक स्थानीय युवती से प्रेम प्रसंग करता था। जिस कारण उसने यह बड़ा कदम उठाया होगा।
Newsdesk