Ram Mandir PranPratishtha :जिस घड़ी का इंतजार है वो कुछ ही क्षणों में आ जाएगी, फिर अयोध्या में विराजेंगे राजाराम
Ram Mandir PranPratishtha :जिस घड़ी का इंतजार है वो कुछ ही क्षणों में आ जाएगी, फिर अयोध्या में विराजेंगे राजाराम
अयोध्या । Ram Mandir PranPratishtha : आज 500 वर्षों के तप के बाद, प्रभु श्रीराम अब अपने नए और भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित संत समाज और वीवीआईपी के लोग भी इस ऐतिहासिक घड़ी में मौजूद होंगे। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अद्वितीय और ऐतिहासिक अनुष्ठान आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगा।
आज अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से सजाया गया है, जिसमें भव्य राम मंदिर को 3 हजार किलो फूलों से सजाया गया है। राम के स्वागत की तैयारी ने न केवल अयोध्या में बल्कि पूरे देश के अन्य शहरों और विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ी है। यह समारोह अयोध्या में ही नहीं, बल्कि विशेषकर अन्य भारतीय नगरों में भी उत्सव और आनंद का स्रोत बन गया है।
Newsdesk