Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना,कहा- मोदी चाहते हैं कि आप जय श्रीराम बोलें और भूखे मरें 

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना,कहा- मोदी चाहते हैं कि आप जय श्रीराम बोलें और भूखे मरें 

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना,कहा- मोदी चाहते हैं कि आप जय श्रीराम बोलें और भूखे मरें 

शाजापुर।Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मध्य प्रदेश के शाजापुर पहुंची। इस न्याय यात्रा के दौरान राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मोदी चाहते हैं कि आप जय श्रीराम बोलो और भूखे मर जाओ। दरअसल भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राहुल के सामने आते हुए मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारे लगाने शुरु कर दिए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी का काफिला आगे बढ़ रहा है। इसी बीच ठीक सामने से भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उनके काफिले को देखकर मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरु कर देते हैं। 

इस वीडियो में भाजपा के नारों को सुन राहुल गाड़ी से उतरते हैं। और नारे लगा रहे लोगों के पास तक पहुंच जाते हैं। राहुल को अपने करीब देख नारे लगाने वाले कुछ लोग उन्हें आलू देते है। जिन्हें राहुल उनसे ले भी लेते हैं। भाजपा कार्यकर्ता इतने में ही नहीं रुकते बल्कि वो उनसे कहते हैं कि ये आलू लीजिए और हमें सोना दीजिए। आपको बता दें कि ये वीडियो 2016 में वायरल किया गया था। वह छेड़छाड़ कर बनाया गया था। और उसके जरिये लोगों को भ्रमित करने का किया गया। इस वीडियो में राहुल ने जो भाषण गुजरात के पाटन में दिया था। उस बयान के साथ छेड़छाड़ कर वीडियो वायरल किया गया था।