राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
जबलपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर जिले भर में मौन श्रद्धाजंलि दी गई। शहीदों की समृति में सुबह ११ बजे दो मिनिट का मौन रखा गया। इस अवसर पर नगर निगम, कलेक्ट्रेट, संभागायुक्त कार्यालय और पुलिस कार्यालय में हूटर बजते ही शहीदों को दो मिनिट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रृद्धांजलि दी। इस मौके पर कमिनश्नरी, कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
शहर कांग्रेस कमेटी ने किया माल्यार्पण
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। तंदोपरांत एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर ध्वजारोहण भी किया गया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, सतीश तिवारी, शिवकुमार चौबे, भगत राम सिंह, टीकाराम कोष्टा, अमरीश मिश्रा, मुकेश राठौर, मनोज नामदेव, मनोज सेठ, झल्लेलाल जैन, आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर गांधीवादी विचारों का अनुसरण करने और महात्मा गांधी के कदमों पर चलने का संकल्प लिया गया।
मानेगांव रांझी में पुष्पांजलि सभा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी चौक, मानेगांव– मोहनिया रांझी में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस सेवादल के सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा २ मिनट का मौन धारण करके उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेंद्र मिश्रा (अधिवक्ता), सुरेश राय, मनोज लोधी, महेश मिश्रा, घनश्याम महोबिया, राजगोविंद श्रीवास्तव, संतोष रजक सहित अन्य कांग्रेसजन एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।
Newsdesk