छत्तीसगढ़ के धमतरी में डूबने से दो बच्चियों की मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी में डूबने से दो बच्चियों की मौत

    धमतरी, सिटी टुडे। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के पीपरछेड़ी गांव में आज डैम में नहाने गई दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई।बता दे..  दोनों बच्चियां एक ही परिवार की थी. पुलिस के जानकारी के मुताबिक ओमलता यादव अपनी बुआ के घर गर्मी की छुट्टी मनाने आई थी। आज सुबह वह अपनी बुआ की बेटी के साथ डैम नहाने गई थी। इस दौरान दोनों बच्चियां गहरे पानी में उतर गई और डूबने से दोनों की मौत हो गई।

जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश में जुट गई है। दोनों शवों को पुलिस ने डैम से बाहर निकाल लिया। मृतकों की पहचान ओमलता यादव और दीपाली यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।