सतना में ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत
मध्यप्रदेश ,सिटी टुडे। मध्यप्रदेश के सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के दुदुआर गांव से ट्रैक्टर दुर्घटना से लोग की मौत की खबर सामने आई है। बता दे दुदुआर गांव के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों के अनुसार कल कृषि कार्य के लिये जा रहा एक ट्रैक्टर एक पगडंडी पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक भोला मवासी उम्र 35 और संजय द्विवेदी उम्र 19 की मौत हो गई ।
Newsdesk