सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग विधानसभा सीट से जीते
सिक्किम,सिटी टुडे। सिक्किम विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने बड़ी जीत हासिल की है।सिक्किम में मुख्यमंत्रियों के लंबे कार्यकाल रहने का ट्रेंड रहा है। पवन कुमार चामलिंग के बाद प्रेम सिंह तमांग फिर से हिमालयी प्रदेश सिक्किम के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस राज्य से विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया है। 2014 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद सिक्किम ऐसा राज्य बन गया है, जहां विपक्ष नाम के लिए होगा। 32 सीटों वाली विधानसभा में प्रेम सिंह तमांग की पार्टी एसकेएम ने 31 सीटों पर निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के खाते में सिर्फ एक सीट आई है। इसके साथ ही प्रेम सिंह तमांग के दोबारा मुख्यमंत्री बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। तमांग 2019 में पहली बार 17 सीटों पर जीत हासिल कर सीएम बने थे।
Newsdesk