सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, दो दिन में सोना ₹4,000 सस्ता

सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, दो दिन में सोना ₹4,000 सस्ता

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

देशभर में 12 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर ₹2,309 घटकर ₹1.38 लाख रुपये पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमत 1 किलो पर ₹3,901 कम होकर ₹1.82 लाख रुपये रह गई।

दो दिन में सोने के दाम करीब ₹4,000 गिरे

इससे एक दिन पहले भी सोने की कीमत ₹1,817 और चांदी की कीमत ₹100 कम हुई थी। लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद सोना करीब ₹4,000 सस्ता हो चुका है।

ऑल टाइम हाई से नीचे आए दाम

इस साल 29 जनवरी को चांदी ₹3.86 लाख रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। अब यह करीब ₹1.82 लाख रुपये पर आ गई है। इसी तरह सोना भी जनवरी में 10 ग्राम पर ₹1.76 लाख रुपये के उच्चतम स्तर पर था, जो अब घटकर करीब ₹1.38 लाख रुपये रह गया है।

किश्तों में खरीदारी की सलाह

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक, निवेशकों को सोने-चांदी में एकमुश्त निवेश करने के बजाय किश्तों में खरीदारी करनी चाहिए। उनके अनुसार, 15 से 20 दिन के अंतराल पर खरीदारी करना और निवेश के लिए 6 महीने से एक साल तक का नजरिया रखना बेहतर हो सकता है।

सोना खरीदते समय रखें ध्यान

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क जरूर जांचें। साथ ही खरीदारी के दिन सोने का भाव और वजन भी अलग-अलग स्रोतों से मिलान कर लें। 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं।