CM Bhajanlal's Wife Starts Parikrama: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की पत्नी ने शुरु की 21 किमी की दंडवत परिक्रमा...जाने क्यों.........
CM Bhajanlal's Wife Starts Parikrama: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की पत्नी ने शुरु की 21 किमी की दंडवत परिक्रमा...जाने क्यों.........
CM Bhajanlal's Wife Starts Parikrama:राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पत्नी, गीता शर्मा, ने मंगलवार को मथुरा पहुंचकर गिरिराज जी के प्रति अपनी आस्था को प्रकट किया। उन्होंने 21 किमी की दंडवत परिक्रमा शुरु की, जिसमें वे सड़क पर लेटकर परिक्रमा कर रहीं थीं। इस पहले दिन में उन्होंने तीन किमी की परिक्रमा पूरी की और इस 21 किमी की परिक्रमा को पूरा करने में पांच दिन लगेंगे। इससे पहले, भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज जी की पूजा-अर्चना की थी।
आपको बता दें कि भजन लाल शर्मा के सीएम बनने की खुशी में पत्नी और बेटा दंडवती परिक्रमा लगा रहे हैं। सीएम भजन लाल खुद एक दशक से ज्यादा समय से सपरिवार यह परंपरा निभाते आए हैं, लेकिन अब व्यवस्ता के कारण वो दंडवत परिक्रमा में शामिल नहीं हो सके हैं। गिरिराज जी महाराज का मंदिर गोवर्धन में है। जहां चाक-चौबन्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच सीएम की पत्नी व बच्चे दण्डवती कर रहे हैं। पूर्ण बहुमत के बाद भाजपा की सरकार में नए मुख्यमंत्री बने शर्मा की पत्नी गीता शर्मा गिरिराज की तलहटी पहुंची। उन्होंने अपनी दण्डवती विधि विधान से गिरिराज जी का पूजन शुरू कर आशीर्वाद लिया।
Newsdesk