अंतिम संस्कार में हुई अजीब घटना, पिता के ताबूत के साथ कब्र में गिरा पूरा परिवार

एक शख्स के अंतिम संस्कार के दौरान बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जब ताबूत को दफनाने के लिए कब्र तक ले जा रहा पूरा परिवार अचानक ताबूत के साथ ही कब्र में ही जा गिरा.

अंतिम संस्कार में हुई अजीब घटना, पिता के ताबूत के साथ कब्र में गिरा पूरा परिवार

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक शख्स के अंतिम संस्कार के दौरान बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जब ताबूत को दफनाने के लिए कब्र तक ले जा रहा पूरा परिवार अचानक ताबूत के साथ ही कब्र में गिर गया. इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, 21 मार्च को फिलाडेल्फिया में अपने घर पर हृदय रोग से संबंधित बीमारी की वजह से बेंजामिन एविलेस की मौत हो गई थी, जिसके बाद शुक्रवार को उनके अंतिम संस्कार के बाद जब उन्हें ग्रीनमाउंट कब्रिस्तान में दफनाया के लिए ले जाया जा रहा था, तभी शोकाकुल परिवार ताबूत समेत कब्र में जा गिरा. इस हादसे में लोगों के पैर, हाथ और पीठ में काफी चोटें आईं.

 इस घटना को एविलेस के परिवार के बाकी लोगों ने वीडियो में कैद कर लिया.हालांकि, सबसे बुरा एविलेस के बेटे बेंजामिन के साथ हुआ जो कब्र के अंदर उनके ताबूत के नीचे फंस गया. एक यूजर ने लिखा- ये खौफनाक था. दूसरे ने कहा- यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. इसने शोकाकुल परिवार को और अधिक पीड़ा दी है.