Bharat Jodo Nyay Yatra Slogan : मल्लिकार्जुन खड़गे ने जारी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रुपरेखा, 14 जनवरी से शुरू होगी ..
Bharat Jodo Nyay Yatra Slogan : मल्लिकार्जुन खड़गे ने जारी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रुपरेखा, 14 जनवरी से शुरू होगी ..
Bharat Jodo Nyay Yatra Slogan : लोकसभा चुनाव के नजदीक होते हुए सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों में व्यस्त हैं। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे भी अपने कार्यकर्ताओं को जुटाने और मोर्चा सजाने में जुटे हैं।आज मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। और केसी वेणुगोपाल के साथ मिलकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पोस्टर, बैच, नारा और थीम टीजर लॉन्च कर दिया है। जिसमें लिखा है कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा-न्याय का हक मिलने तक’..ये यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी वाली इस यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ होगा। इसी के साथ यात्रा का रूट प्लान भी जारी कर दिया है। यह यात्रा किसानों श्रमिकों और गरीबों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का उद्देश्य रखती है।
आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 14 जनवरी से शुरू होने वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आयोजन करेंगे। यह यात्रा मणिपुर से होकर 20 मार्च तक मुंबई तक जाएगी। यह यात्रा लोकसभा चुनाव से पहले करीब 4 महीने पहले हो रही है और इसका मुख्य उद्देश्य 14 राज्यों और 85 जिलों को कवर करना है।राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान पैदल चलकर और बस से ज्यादा से ज्यादा 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस यात्रा के माध्यम से वह मणिपुर से निकलकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, और गुजरात के राज्यों को छूते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी।
खरगे ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के बारे में चर्चा करते हुए कहा, "यह यात्रा देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, और बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है। हमें सभी के समर्थन की जरूरत है। यह यात्रा जन जागरूकता के लिए है। इसके माध्यम से हम गरीबों और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस के सभी नेता इसे सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। मैं चाहूंगा कि INDIA के नेता भी इस यात्रा से जुड़ें और इसे सफल बनाएं।"
Newsdesk