MP CM Mohan Yadav: मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ , नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के दिग्गज नेता रहे मौजूद
MP CM Mohan Yadav: मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ , नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के दिग्गज नेता रहे मौजूद
MP CM Mohan Yadav:उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव ने भोपाल में 20वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई, अब जगदीश देवड़ा ने डिप्टी सीएम पद के लिए पद और गोपनीता की शपथ ली।यह समारोह राजधानी के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया था।
इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे । साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ,मध्य प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित सिंह सिंधिया, चिमनी से विधायक चुने गए नरेंद्र सिंह तोमर, नरसिंहपुर से विधायक प्रहलाद पटेल, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मंच पर मौजूद रहे ।
आपको बता दें कि मोहन यादव के शपथ ग्रहण के बाद कहा जा रहा है, कि सरकार चलाने के लिए जल्द ही मंत्री मंडल का विस्तार होगा।
Newsdesk