छतरपुर: कलेक्टर के आदेश बेअसर, मातगुवां में नरवाई जलाने से खेतों में लगी भीषण आग, सड़क पर आवागमन ठप
छतरपुर के मातगुवां में कलेक्टर के नरवाई जलाने पर रोक के बावजूद किसानों ने खेत में आग लगाई। तेज हवा के कारण आग अनियंत्रित होकर सड़क तक फैली, जिससे आवागमन बाधित हुआ।
छतरपुर जिले में कलेक्टर ने नरवाई जलाने पर रोक लगाने और कार्रवाई करने के आदेश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी किसान नरवाई जलाना बंद नहीं कर रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
यह मामला बिजावर-मातगुवां रोड का है। मातगुवां से करीब 3 किलोमीटर दूर ब्रह्मदेव मंदिर के पास एक खेत में नरवाई जलाई गई। जब खेत में आग लगाई गई, उसी समय तेज हवा चलने लगी, जिससे आग तेजी से फैल गई। आग सड़क किनारे की खेतों की बाड़ तक पहुंच गई और बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगीं, जिससे रास्ते से निकलना भी मुश्किल हो गया। अब आग लगातार फैलती जा रही है।
news desk MPcg