UP Encounter: हापुड़ में बिहार और यूपी STF ने इनामी अपराधी Dablu Yadav को मार गिराया।
नोएडा एसटीएफ
50 हजार के इनामी बदमाश डब्लू यादव मुठभेड़ में ढेर, कार्बाइन और तमंचा बरामद
सिंभावली: सिंभावली पुलिस, नोएडा एसटीएफ और बिहार एसटीएफ के संयुक्त अभियान में रविवार रात 50 हजार के इनामी बदमाश डब्लू यादव उर्फ सूरज यादव को मुठभेड़ में मार गिराया गया। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक, एक कार्बाइन और एक तमंचा बरामद किया है।डब्लू यादव के खिलाफ दो दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। विभिन्न जिलों की पुलिस उसे तलाश रही थी।सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि रविवार रात सिंभावली क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही थी, इसी दौरान मुठभेड़ की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसमें डब्लू यादव मारा गया।
इसी दौरान यूपी नोएडा की एसटीएफ और बिहार की एसटीएफ टीम द्वारा थाने पर आकर सूचना दी गई की बिहार के जनपद बेगूसराय के थाना साहेबपुर कमाल के गांव ज्ञानडोल निवासी डब्लू यादव पुत्र सूर्य नारायण यादव उर्फ सूरज यादव क्षेत्र में किसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित है।टीम द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस ने बक्सर मध्य गंगा नहर पटरी पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सामने से बाइक पर आए संदिग्ध को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिस ने अपना बचाव किया तो आरोपी बाइक को छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए उसको रोकने का इशारा किया तो उसने दोबारा फायरिंग कर दी, जिसमें थाना प्रभारी सुमित कुमार बाल-बाल बच गए।पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली बदमाश डब्लू यादव के लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा गया, जहां उसकी चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
वहीं, मृतक के परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी। सीओ ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश शातिर अपराधी था, जिसके खिलाफ करीब दो दर्जन से अधिक लूट रंगदारी समेत अन्य संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत थे। आरोपी को एसटीएफ टीम के द्वारा पिछले काफी समय से तलाश किया जा रहा था।नोएडा एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार मृतक बदमाश ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ राकेश कदम का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी। विकास कुमार के शव को जमीन में गाड़ दिया गया था। इसके अलावा उसके द्वारा वर्ष 2017 में अपने विरुद्ध गवाही देने वाले महेंद्र यादव की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार्बाइन, एक पिस्टल, एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।
news desk MPcg