तीज के कार्यक्रम में घुसपैठ की कोशिश करने वाले युवक पुलिस के सुपुर्द

तीज के कार्यक्रम में घुसपैठ की कोशिश करने वाले युवक पुलिस के सुपुर्द

इंदौर: 

राजवाड़ा पर हरतालिका तीज के मौके पर देर रात भजन संध्या के दौरान हंगामा खड़ा हो गया. सांसद शंकर लालवानी की संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्तियां भजन-कीर्तन में शामिल थीं. इसी दौरान आरोप लगा कि कुछ युवक महिलाओं के मोबाइल से फोटो और वीडियो बना रहे थे. बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि एक युवक महिलाओं की भीड़ में घुसने की कोशिश कर रहा है और पूछताछ में उसने गलत नाम बताकर पहचान छिपाई. सख्ती करने पर मामला खुला तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

मामले में बजरंग दल पदाधिकारियों का कहना है कि ऐसे कई युवकों को रोका गया और पुलिस को सौंपा गया है. बजरंग दल के प्रवीण दरेकर ने आरोप लगाया कि हिन्दू समाज के आयोजनों में दूसरे वर्ग के युवक फर्जी पहचान बनाकर प्रवेश करते हैं और महिलाओं से छेड़छाड़ की कोशिश करते हैं. इधर एमजी रोड पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, इसलिए पकड़े गए युवकों पर सिर्फ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है.