Delhi High Court की एडवोकेट कैंटीन में गैस खत्म, गर्म भोजन बंद; वकीलों को मिलेंगे केवल सैंडविच-सलाद
नई दिल्ली: देश की सबसे व्यस्त अदालतों में से एक Delhi High Court में इन दिनों वकीलों को एक अलग ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अदालत परिसर स्थित लॉयर्स कैंटीन में एलपीजी गैस सिलेंडर खत्म हो जाने के कारण गैस पर बनने वाले सभी गर्म व्यंजन फिलहाल बंद कर दिए गए हैं।
कैंटीन प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, वर्तमान में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने की वजह से मुख्य भोजन तैयार करना संभव नहीं है। इसलिए जब तक गैस की आपूर्ति बहाल नहीं होती, तब तक कैंटीन में गैस पर बनने वाले सभी फूड आइटम्स नहीं बनाए जाएंगे।
कैंटीन संचालक संदीप शर्मा की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि फिलहाल वकीलों और स्टाफ के लिए हल्के फूड आइटम्स उपलब्ध रहेंगे। इनमें सैंडविच, सलाद, फ्रूट चाट और अन्य रिफ्रेशमेंट या लिक्विड आइटम्स परोसे जाएंगे।
सूचना में यह भी कहा गया है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति कब तक बहाल होगी। जैसे ही एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, कैंटीन में दोबारा मुख्य भोजन की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
इस स्थिति के कारण अदालत परिसर में रोजाना आने वाले सैकड़ों वकीलों और कर्मचारियों को गर्म भोजन की सुविधा से अस्थायी तौर पर वंचित होना पड़ रहा है। कैंटीन प्रबंधन ने इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए सभी से सहयोग और समझदारी की अपील की है।
जब तक गैस आपूर्ति सामान्य नहीं होती, तब तक वकीलों को हल्के नाश्ते और ठंडे खाद्य पदार्थों से ही काम चलाना पड़ेगा।
news desk MPcg