गर्मी का सबसे तगड़ा ठंडा ड्रिंक, गुलाब और मैंगो लस्सी से पाएं इंस्टेंट फ्रेशनेस और रॉयल स्वाद, देखे विधि

गर्मी का सबसे तगड़ा ठंडा ड्रिंक, गुलाब और मैंगो लस्सी से पाएं इंस्टेंट फ्रेशनेस और रॉयल स्वाद, देखे विधि

तपती गर्मी में शरीर को ठंडक देने के लिए लस्सी से बेहतर कुछ नहीं माना जाता। लेकिन अगर आप रोज़ की साधारण लस्सी से बोर हो गए हैं, तो अब समय है कुछ नया ट्राई करने का  गुलाब लस्सी और मैंगो लस्सी। ये न सिर्फ स्वाद में लाजवाब हैं, बल्कि गर्मी में शरीर को ठंडा और तरोताजा भी रखते हैं।

 गुलाब लस्सी मीठा, ठंडा और रिफ्रेशिंग स्वाद

 सामग्री:

2 कप गाढ़ा ताजा दही
3–4 बड़े चम्मच गुलकंद या गुलाब शरबत
2 बड़े चम्मच चीनी
½ कप ठंडा दूध
एक चुटकी इलायची पाउडर
4–5 बर्फ के टुकड़े
सजावट के लिए गुलाब की पंखुड़ियां और पिस्ता

 बनाने की विधि:

सबसे पहले मिक्सी में दही, ठंडा दूध और चीनी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।अब इसमें गुलकंद या गुलाब शरबत और इलायची पाउडर मिलाएं। अगर आप गुलाब शरबत इस्तेमाल कर रहे हैं तो चीनी कम रखें, क्योंकि वह पहले से मीठा होता है।

इसके बाद बर्फ के टुकड़े डालकर तब तक ब्लेंड करें जब तक हल्का झाग न बन जाए।अब इसे गिलास में निकालें और ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियों और पिस्ता से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। मैंगो लस्सी – गर्मी का परफेक्ट फ्रूट ड्रिंक

मैंगो लस्सी गर्मियों की सबसे पसंदीदा और एनर्जी से भरपूर ड्रिंक है। आम की मिठास और दही की ठंडक मिलकर इसे बेहद खास बना देती है।

सामग्री:

2 कप दही
1 पका आम (मैंगो पल्प)
2–3 बड़े चम्मच चीनी या शहद
½ कप ठंडा दूध
बर्फ के टुकड़े

बनाने की विधि:

सभी सामग्री को मिक्सी में डालकर स्मूद और क्रीमी होने तक ब्लेंड करें। ऊपर से बर्फ डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
क्यों ट्राई करें ये लस्सी?
शरीर को तुरंत ठंडक देती है
गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाती है
एनर्जी और ताजगी बढ़ाती है
घर पर आसानी से बन जाती है!