CCSU का बड़ा फैसला 28 मई की सभी परीक्षाएं स्थगित, हजारों छात्रों को मिली राहत

CCSU का बड़ा फैसला 28 मई की सभी परीक्षाएं स्थगित, हजारों छात्रों को मिली राहत

28 मई की सभी परीक्षाएं स्थगित, हजारों छात्रों ने ली राहत की सांस चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) ने 28 मई को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इस फैसले के बाद हजारों छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है।

त्योहार को देखते हुए फैसला

ईद (बकरीद) के कारण परीक्षा टली विश्वविद्यालय प्रशासन ने ईद (बकरीद) के त्योहार को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। 28 मई को होने वाली सभी परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं, जबकि बाकी परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी।

छात्रों की मांग पर कार्रवाई

परीक्षा नियंत्रक से हुआ था घेराव बताया जा रहा है कि छात्रों ने सोमवार को परीक्षा नियंत्रक से मिलकर परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया।

नया शेड्यूल जल्द जारी होगा

छात्रों को इंतजारसीसीएसयू ने कहा है कि स्थगित परीक्षाओं की नई तारीखें अलग से घोषित की जाएंगी। फिलहाल छात्रों को नए शेड्यूल का इंतजार करना होगा।