थाने के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा टावर पर चढ़ युवती ने लगाई फांसी, मोबाइल पर वीडियो देखने की थी आदी

थाने के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा टावर पर चढ़ युवती ने लगाई फांसी, मोबाइल पर वीडियो देखने की थी आदी

थाने के सामने टावर पर चढ़ युवती ने लगाई फांसी, मोबाइल पर देखती रहती थी वीडियो
मृतका की पहचान नीलिमा लकड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती लंबे समय से मानसिक तनाव में थी और मोबाइल पर आत्महत्या से जुड़े वीडियो लगातार देखा करती थी।

थाने के सामने टावर पर चढ़ युवती ने लगाई फांसी, मानसिक तनाव में थी

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कुनकुरी थाना परिसर के सामने 22 वर्षीय महिला ने वायरलेस टॉवर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नीलिमा लकड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती लंबे समय से मानसिक तनाव में थी और मोबाइल पर आत्महत्या से जुड़े वीडियो लगातार देखा करती थी। घटना के समय भी वह मोबाइल देखने में व्यस्त थी।

जानकारी के मुताबिक नीलिमा अपनी मां के साथ अस्पताल आई थी, जहां उसे अपनी तीन वर्षीय बेटी के दस्तावेजों से जुड़ा काम कराना था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई और बाद में थाना परिसर के सामने बने वायरलेस टॉवर पर चढ़ गई। पुलिस ने काफी देर तक समझाइश देकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन युवती ने फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

उत्तरपूर्वी दिल्ली में नवविवाहिता ने आत्महत्या की

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में 25 वर्षीय नवविवाहिता ने इमारत की चौथी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मधुमेह हमेशा के लिए ख़त्म हो जाएगा! सोने से पहले करें ये काम

Herbeautyपुलिस के अनुसार, सोमवार को हुई घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला ने लगभग तीन महीने पहले अपनी पसंद के लड़के से शादी की थी। उसके परिवार का आरोप है कि शादी के लगभग एक महीने बाद ही पति और उसके परिवार ने सोना और नकदी की मांग शुरू कर दी।

महिला के परिवार का आरोप है कि इन मांगों को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और पिछले कुछ हफ्तों से वह गंभीर तनाव में थी। घटना की पुष्टि करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।