टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस सुरक्षा, फायरिंग के बाद बॉडीगार्ड तैनात; रैपिडो ने आरोपी ऋतिक को लेकर दी सफाई

टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस सुरक्षा, फायरिंग के बाद बॉडीगार्ड तैनात; रैपिडो ने आरोपी ऋतिक को लेकर दी सफाई

टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस सुरक्षा, फायरिंग के बाद बॉडीगार्ड तैनात; रैपिडो ने आरोपी ऋतिक को लेकर दी सफाई
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

 प्रोटेक्शन ब्रांच की ओर से टाइगर की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी और अतिरिक्त जवानों को भी उनकी सुरक्षा में लगाया गया है।

घटना के बाद टाइगर के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाई गई थी।
फायरिंग केस में दो और लोग हिरासत में
मामले में सोनीपत निवासी रेहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों समीर और बोनी को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि समीर पहले रेहान का पड़ोसी रह चुका है।

 हालांकि, सोनीपत पुलिस ने फिलहाल दोनों की हिरासत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे पहले तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया था।

 पुलिस को शक है कि वे नेपाल भागने की तैयारी में थे।
आरोपी ऋतिक को लेकर रैपिडो ने दी सफाई
रैपिडो ने अपने प्लेटफॉर्म से जुड़े आरोपी ऋतिक को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है।

कंपनी ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में जिस व्यक्ति के कैप्टन के तौर पर रजिस्टर्ड होने की बात कही जा रही है

, वह 14 अक्टूबर से प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं था। रैपिडो के मुताबिक, फायरिंग वाले दिन ऋतिक ने कंपनी की सेवा का इस्तेमाल ग्राहक के तौर पर किया था। कंपनी ने कहा कि वह हिंसा और आपराधिक गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती और जांच एजेंसियों के संपर्क में है।


जैकी श्रॉफ कार्यक्रम में पहुंचे, सुनील शेट्टी ने जताई चिंता
फायरिंग की घटना के अगले दिन जैकी श्रॉफ मुंबई में दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के सम्मान में आयोजित ‘बप्पी लाहिड़ी मार्ग’ के नामकरण और अनावरण समारोह में शामिल हुए।

 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अभिनेता सुनील शेट्टी भी मौजूद रहे।

 इस दौरान सुनील शेट्टी ने टाइगर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और कहा कि अगर टाइगर और जैकी श्रॉफ जैसे लोगों के साथ ऐसा हो सकता है, तो किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है।
टाइगर के ड्राइवर को भी लगी थी चोट
फायरिंग की घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को चोट लगी थी। सुनील शेट्टी ने बताया कि टाइगर सुरक्षित हैं और ड्राइवर भी अब ठीक हो रहे हैं। वहीं, मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग के पीछे किसका हाथ था और आरोपियों को वारदात के लिए किसने उकसाया था।