पानीपत के तामशाबाद टोल पर टैक्स को लेकर विवाद, कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़; 3 घायल

पानीपत के तामशाबाद टोल पर टैक्स को लेकर विवाद, कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़; 3 घायल

पानीपत के तामशाबाद टोल पर टैक्स को लेकर विवाद, कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़; 3 घायल

हरियाणा के पानीपत जिले में सनौली के पास तामशाबाद टोल प्लाजा पर मंगलवार रात टोल टैक्स की पर्ची को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि उत्तर प्रदेश की ओर जा रही तीन कारों में सवार लोगों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की और प्लाजा पर तोड़फोड़ की।

घटना में तीन कर्मचारी घायल हो गए।

टोल कर्मचारी कमलजीत के मुताबिक, रात करीब 8 बजे उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा नंबर की तीन कारें टोल प्लाजा पर पहुंचीं। आरोप है कि कार सवार बिना टैक्स दिए निकलने की कोशिश कर रहे थे। कर्मचारियों ने उन्हें रोककर टैक्स की पर्ची को लेकर बात की

जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई और मामला बढ़ गया।

कर्मचारियों का आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। इसके बाद कार सवारों ने आसपास के गांवों से करीब 50 लोगों को बुला लिया। हालात बिगड़ने पर टोल कर्मचारियों को मौके से हटना पड़ा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद तीनों कारें टोल प्लाजा पर ही छूट गईं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया। टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों में घटना रिकॉर्ड हुई है।

सनौली थाना प्रभारी विनोद के अनुसार, टोल फ्री कराने को लेकर बहस होने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों को बुलाया गया है।

Keywords: Panipat News, Tamshabad Toll Plaza, पानीपत टोल विवाद, टोल कर्मचारियों से मारपीट, Toll Plaza Violence, Sanoli Police, CCTV Footage, Haryana Crime News