जेल से छूटते ही मुंहबोले फूफा ने युवती के घर पर जाकर उसे धमकाया। इस घटना से डरी पीड़‍िता ने खुद को लगा ली आग

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के एक गांव में मुंहबोले फूफा ने युवती के साथ की थी छेड़छाड़। युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो दिन बाद जमानत पर फिर बाहर आ गया और युवती के घर पर जाकर उसे धमकाया। इस घटना से डरी पीड़‍िता ने खुद को आग लगा ली।

जेल से छूटते ही मुंहबोले फूफा ने युवती के घर पर जाकर उसे धमकाया। इस घटना से डरी पीड़‍िता ने खुद को लगा ली आग

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव में एक युवती ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया है। यह कदम पांच दिन पूर्व उसके साथ छेड़छाड करने वाले आरोपित द्वारा धमकाने और हंगामा करने की वजह से उठाने की चर्चा है.गांव का मुंहबोला फूफा सात अक्टूबर को खेत में मूंगफल्ली तोड़ने के लिए युवती को ले गया था। वहां युवती के हाथ रूमाल से बांधकर उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती और स्वजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित मांगीलाल पुत्र उमराव के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था।युवती ने पहले दुष्कर्म के आरोप लगाए फिर बयान बदल कर छेड़छाड़ बताने पर पुलिस ने धारा 164 में बयान दर्ज किए थे। आरोपित को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजने के दूसरे ही दिन उसकी जमानत हो जाने पर उसने और साथियों के साथ पीड़‍ित युवती के घर पहुंच कर धमकाया और जमकर हंगामा किया था।

इसकी शिकायत युवती के स्वजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपित को दूसरे दिन जमानत मिलने पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए हंगामे की शिकायत की थी। इस पर एसपी ने आरोपित पर सख्त कार्रवाई की बात कही थी। शनिवार सुबह युवती ने अपने घर में केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। उसे बचाने में पिता के सिर के बाल भी जले हैं।आपको बता दे इस घटना के बाद से पुरे गाऊं में सनसनी फैल गई। स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचने पर भर्ती किया गया है। युवती का शरीर 35 प्रतिशत झुलस गया है। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी अशोक चौहान और नगर पुलिस अधीक्षक अरविंद सिंह तोमर ने अस्पताल पहुंच कर स्वजनों से चर्चा की.