Uttarakhand UCC News : उत्तराखंड में लागू यूसीसी बिल को सीएम धामी ने बताया ऐ‎तिहा‎सिक

Uttarakhand UCC News : उत्तराखंड में लागू यूसीसी बिल को सीएम धामी ने बताया ऐ‎तिहा‎सिक

Uttarakhand UCC News : उत्तराखंड में लागू यूसीसी बिल को सीएम धामी ने बताया ऐ‎तिहा‎सिक

देहरादून। Uttarakhand UCC News: करीब 20 महीनों के लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में यूसीसी ‎बिल लागू होने जा रहा है। इसे सीएम पुष्कर ‎सिंह धामी ने ऐ‎तिहा‎‎सिक बताया है। बता दें ‎कि आखिरकार वो दिन आ ही गया। जब यूनिफार्म सिविल कोड का ड्राप्ट गांव, गली, शहर से होते हुए विधानसभा की सीढ़ियां चढे़गा। आज पुष्कर सिंह धामी सरकार इसे विधानसभा के पटल पर पेश करने जा रही है। इस ऐतिहासिक अवसर से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये युगांतकारी समय है। सभी को इसका जोरदार समर्थन करना चाहिए। 20 महीनों के लंबे इंतजार के बाद यूसीसी का ड्राप्ट विधेयक के रूप में सदन में पेश किया जा रहा है। हालां‎कि सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश के लोग इस पल का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा ये युगांतकारी समय है। उन्होंने विपक्ष से भी अपील की कि वे भी सकारात्मक रूप से इस चर्चा में भाग लें। ये बिल हर धर्म हर पंत के अच्छे के लिए ही लाया गया है।

इस संबंध में विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूरी का कहना है। कि ये एक गौरवपूर्ण क्षण है। महिलाओं के लिए भी और बतौर स्पीकर उनके लिए भी क्योंकि ये बिल उनके स्पीकर रहते हुए पास हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने वाला ये बिल ऐसे समय में पेश होगा, जब स्पीकर से लेकर चीफ सेक्रेटरी और चीफ जस्टिस तक सभी जगह महिलाएं तैनात हैं। बता दें ‎कि देश में पचास के दशक से यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर चर्चा हो रही है। लेकिन ये चर्चा 2024 में पहुंचकर अब आकार लेने जा रही है।