Protest Against CM Kejriwal: CAA के खिलाफ सीएम केजरीवाल के बयान पर भड़के शरणार्थीयों ने किया प्रोटेस्ट

Protest Against CM Kejriwal: CAA के खिलाफ सीएम केजरीवाल के बयान पर भड़के शरणार्थीयों ने किया प्रोटेस्ट

Protest Against CM Kejriwal: CAA के  खिलाफ  सीएम केजरीवाल के बयान पर भड़के शरणार्थीयों ने किया प्रोटेस्ट

Hindu Refugees Protest Against CM Kejriwal: CAA के खिलाफ दिये बयान पर केजरीवाल के खिलाफ जमकर प्रोटेस्ट शुरु हो गया है। दरअसल सीएम केजरीवाल के बाद ये प्रर्दशन शुरु हुआ है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बयान के बाद हिंदू शरणार्थियों ने सीएम केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है। उनका कहना है। कि केजरीवाल ने हिंदू शरणार्थियों पर जो अभद्र टिप्पणी की है। वह पूरी तरह से गलत है। बता दें कि बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह बयान दिया था. इस बयान के बाद वह भाजपा के निशाने पर आ गए हैं.

सीएम केजरीवाल ने दिया था बयान

आपको बता दें कि सीएम केजरीवाल ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CAA को लेकर कहा- कि भाजपा सरकार ने पाकिस्तान और बांग्लादेश से बड़ी संख्या में गरीब अल्पसंख्यकों के भारत आने के गेट खोल दिए हैं। यह 1947 से भी बड़ा माइग्रेशन होगा। कानून-व्यवस्था चरमरा जाएगी. दिल्ली में चोरी, रेप, डकैती जैसे अपराध बढ़ेंगे। CAA लागू होने के बाद अगर पड़ोसी देशों के डेढ़ करोड़ अल्पसंख्यक भी भारत आ गए तो यह स्थिति ‘खतरनाक’ हो जाएगी। 

CAA लाना वोट बैंक की राजनीति 

 दरअसल केजरीवाल ने कहा था कि  बीजेपी पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गरीब प्रवासियों को यहां घर और नौकरियां देकर बसाने में खर्च करना चाहती है। क्योंकि यहां 3.5 करोड़ अल्पसंख्यक हैं। जिससे ‘BJP को आगामी लोकसभा चुनावों में बीजेपी को फायदा होने वाला है। क्योंकि सीएए की वजह से पड़ोसी देशों से भारत आकर बसने वाले गरीब अल्पसंख्यक उसके वोट बैंक बन जाएंगे.’ उन्होंने कहा कि अगर कानून रद्द नहीं किया जाता तो जनता चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट करें।