BJP Candidates List 2024: बीजेपी के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, इन दिग्गजों को मिला टिकट

BJP Candidates List 2024: बीजेपी के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, इन दिग्गजों को मिला टिकट

BJP Candidates List 2024:  बीजेपी के उम्मीदवारों की दूसरी  लिस्ट जारी, इन दिग्गजों को मिला टिकट

BJP Candidates List 2024: लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।इस लिस्ट में पार्टी ने दिल्ली की बची हुई दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है।इसमें उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को चुना गया है। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। दादर और नगर हवेली से कलाबेन देलकर को टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा धारवाड़ से प्रहलाद जोशी, नागपुर से नितिन गडकरी, करनाल से मनोहर लाल खट्टर को प्रत्याशी घोषित किया गया है।वहीं अशोक तंवर को सिरसा से टिकट मिला है।

दूसरी सूची में बीजेपी ने इन उम्मीदवारों को दिया टिकट

मध्य प्रदेश
बालाघाट- डॉ. भारती पारथी
छिंदवाड़ा- विवेक 'बंटी' साहू
उज्जैन (एससी)- अनिल फिरोजिया
धार (एसटी)- सावित्री ठाकुर
इंदौर- शंकर लालवानी

दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव
दादर एवं नगर हवेली- कलाबेन देलकर

दिल्ली
पूर्वी दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा
उत्तर पश्चिम दिल्ली (एससी)- योगेन्द्र चंदोलिया

गुजरात
साबरकांठा- भीखाजी दुधाजी ठाकोर
अहमदाबाद पूर्व- हसमुखभाई सोमाभाई पटेल
भावनगर- निमुबेन बम्भानिया
वड़ोदरा- रंजनबेन धनंजय भट्ट
छोटा उदयपुर (एसटी)- जशुभाई भीलुभाई राठवा
सूरत- मुकेशभाई चंद्रकांत दलाल
वलसाड (एसटी)- धवल पटेल

हरियाणा
अंबाला- बंतो कटारिया
सिरसा- अशोक तंवर
करनाल- मनोहर लाल खट्टर
भिवानी-महेंद्रगढ़- चौधरी धरमबीर सिंह
गुड़गांव- राव इंद्रजीत सिंह यादव
फरीदाबाद- कृष्ण पाल गुर्जर

हिमाचल प्रदेश
हमीरपुर- अनुराग सिंह ठाकुर
शिमला (एससी)- सुरेश कुमार कश्यप

कर्नाटक
चिक्कोडी- अन्नासाहेब शंकर जोल्ले
बागलकोट- पीसी गद्दीगौडर
बीजापुर (एससी)- रमेश जिगजिणगी
गुलबर्गा (एससी)- उमेश जी जाधव
बीदर- भगवंत खूबा
कोप्पल- बसवराज क्यावातूर
बेल्लारी (एसटी)- बी श्रीरामुलू
हावेरी- बसवराज बोम्मई
धारवाड़- प्रल्हाद जोशी
दावणगेरे- गायत्री सिद्देश्वर
शिमोगा- श्री वाई राघवेंद्र
उडुपी चिकमंगलूर- कोटा श्रीनिवास पूजारी
दक्षिण कन्नड़- कैप्टन ब्रिजेश चौटा
तुमकुर- वी सोमन्णा
मैसूर- यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार
चामराजनगर (एससी)- एस बालराज
बेंगलुरु ग्रामीण- डॉ. सीएन मंजूनाथ
बेंगलुरु उत्तर- कुमारी शोभा करंदलाजे
बेंगलुरु सेंट्रल- पीसी मोहन
बेंगलुरु साउथ- तेजस्वी सूर्या

महाराष्ट्र
नंदुरबार (एसटी)- डॉ. हिना विजयकुमार गावित
धुले- डॉ. सुभाष रामराव भामरे
जलगांव- स्मिता वाघ
रावेर- रक्षा निखिल खडसे
अकोला- अनूप धोत्रे
वर्धा- रामदास चंद्रभानजी तडस
नागपुर- नितिन जयराम गडकरी
चंद्रपुर- सुधीर मुंगंटीवार
नांदेड़- प्रतापराव पाटिल चिखलिकर
जालना- रावसाहेब दादाराव दानवे
डिंडोरी (एसटी)- डॉ. भारती प्रवीण पवार
भिवंडी- कपिल मोरेश्वर पाटिल
मुंबई उत्तर- पीयूष गोयल
मुंबई उत्तर पूर्व- मिहिर कोटेचा
पुणे- मुरलीधर किशन मोहोल
अहमदनगर- डॉ. सुजय राधाकृष्ण विखे पाटिल
बीड- पंकजा मुंडे
लातूर (एससी)- सुधाकर तुकाराम श्रृंगारे
माढा- रणजीतसिन्हा हिंदूराव नाइक निंबालकर
सांगली- संजयकाका पाटिल

तेलंगाना
आदिलाबाद (एसटी)- गोदाम नागेश
पेद्दापल्ले (एससी)- गोमासा श्रीनिवास
मेडक- माधवनेनी रघुनंदन राव
महबूबनगर- डीके अरुणा
नल्गोंडा- सईदा रेड्डी
महबुबाबाद (एसटी)- प्रोफेसर अजमीरा सीताराम नाइक

त्रिपुरा
त्रिपुरा पूर्व (एसटी)- महारानी कृति सिंह देबबर्मा

उत्तराखंड
गढ़वाल- अनिल बलूनी
हरिद्वार- त्रिवेन्द्र सिंह रावत

पहली सूची में थे 195 उम्मीदवारों के नाम

आपको बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची 2 मार्च की जारी की थी। इस सूची में 195 नाम थे। पहली सूची में प्रधानमंत्री मोदी का नाम वाराणसी से तथा अमितशाह (गांधीनगर) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम लखनऊ से शामिल था।आपको बता दें कि बीजेपी की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम थे। जबकि तीन मंत्रियों के टिकट काट दिए गए थे। पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 51 सीट, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात और राजस्थान की 15-15 सीट, केरल और तेलंगाना की 12-12 सीट, झारखंड, छत्तीसगढ़ और असम की 11-11 सीट और दिल्ली की पांच सीट सहित कुछ अन्य प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों में उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।