Kangana Ranaut In Ayodhya: अयोध्या में कंगना रनोट ने हनुमान गढ़ी मंदिर में लगाई झाड़ू, देखिए

Kangana Ranaut In Ayodhya: अयोध्या में कंगना रनोट ने हनुमान गढ़ी मंदिर में लगाई झाड़ू, देखिए

Kangana Ranaut In Ayodhya: अयोध्या में कंगना रनोट ने हनुमान गढ़ी मंदिर में लगाई झाड़ू, देखिए

Kangana Ranaut In Ayodhya: 22 जनवरी 2024 को हर देशवासी के लिए यह एक विशेष दिन है। इस दिन अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इस उत्सव में शामिल होने के लिए कई बड़ी हस्तियों को न्योता मिला है। जिसमें बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं। बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी अयोध्या पहुंची हैं। आज वे अयोध्या के मंदिरों का दर्शन कर रही हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे हनुमान गढ़ी मंदिर में झाड़ू लगा रही हैं।  

 वास्तविकता में कंगना रनौत ने अपने गुरु रामभद्राचार्य के साथ मिलकर अयोध्या में दर्शन करने के लिए यात्रा की। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। "कंगना रनौत ने कहा-'हजारों पुजारी प्रार्थना कर रहे हैं, और मंत्रों का जाप कर रहे हैं। और यहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो रहा है। यह सौभाग्य की बात है। कि हमें इस तरह की पवित्र प्रथा का हिस्सा बनने का अवसर मिल रहा है। हम सभी इसकी तैयारियों में व्यस्त हैं। पूरी अयोध्या नगरी सज रही है। हर तरफ फूलों की सजावट देखने को मिल रही है।

आपको बता दें कि राम मंदिर के उद्घाटन उत्सव में भाग लेने के लिए कई बॉलीवुड सितारे अयोध्या की ओर बढ़ रहे हैं। कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और एक्टर अमिताभ बच्चन ने भी अयोध्या का दौरा किया। इसके अलावा फिल्म मेकर मधुर भंडारकर और एक्टर विवेक ओबेरॉय भी उद्घाटन उत्सव के लिए रवाना हो गए हैं। चेन्नई से सुपरस्टार रजनीकांत ने धनुष के साथ राम की नगरी की ओर अपना कदम बढ़ाया है।