पुरुष टेलर नहीं ले सकेंगे महिलाओं के कपड़ों का माप, जिम में हो महिला ट्रेनर; महिला आयोग के सुझाव
उत्तर-प्रदेश में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई बदलाब किये गए हैं। जिनमे पुरुष दर्जी अब महिलाओं के कपड़ों का माप नहीं ले सकेंगे, महिला जिम और योगा सेंटर्स में अब केवल महिला ट्रेनर्स ही नियुक्त की जाएंगी जैसी चीज़े शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य महिला आयोग ने निर्देश प्रस्तावित किए हैं, जिसके अनुसार पुरुष दर्जी अब महिलाओं के कपड़ों का माप नहीं ले सकेंगे. दिशा निर्देश में पुरुष दर्जी को महिलाओं के कपड़ों का माप लेने की मनाही की गई है. इसकी साथ महिला आयोग ने जिम और योगा सेंटर्स के लिए भी नई व्यवस्था लागू करने को कहा है. जिसके तहत महिला जिम और योगा सेंटर्स में अब केवल महिला ट्रेनर्स ही नियुक्त की जाएंगी. महिलाओं के लिए जिम संचालकों को महिला ट्रेनर भी रखनी होंगी. इससे संबंधित आदेश सभी जिलों को भी जारी कर दिए गए हैं.
इसके तहत बुटीक, जिम, कोचिंग सेंटर और अन्य स्थानों पर महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई अहम बदलाव किए गए हैं. ये तमाम नियम महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तय किए गए हैं.
इस सन्दर्भ में जिला प्रोबेशन अधिकारी शामली हामिद हुसैन ने बताया कि 28 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की बैठक हुई थी, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण को देखते हुए कई अहम फैसले लिए गए हैं. जिनको अब लागू करना हैं.
News desk Hindi