मध्यप्रदेश सीएम मोहन यादव आज शाजापुर और उज्जैन में प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार
दूसरे चरण के मतदान के लिए आज सीएम मोहन यादव शाजापुर और उज्जैन में करेंगे चुनाव प्रचार
दूसरे चरण के मतदान के लिए नेताओं ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में आज सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रचार-प्रसार करेंगे।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि इस बार सूबे में गारंटी के साथ सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होने जा रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी सिर्फ दो सीटों पर चुनाव हारी थी, जिसमें गुना और शिवपुरी थी। 2019 में हमने गुना में जीत हासिल की और अब ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारे साथ हैं। केवल छिंदवाड़ा बची थी और पहले राउंड की वोटिंग के बाद निश्चित रूप से छिंदवाड़ा बीजेपी का हो चुका है।
बता दे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शाजापुर व उज्जैन में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। डॉ. यादव प्रातः 11:15 बजे भोपाल से शाजापुर पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी महेन्द्र सोलंकी का नामांकन-पत्र दाखिल कराएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 12:40 बजे उज्जैन पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के नामांकन में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। और मुख्यमंत्री जी शाम 5 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
बता दे पहले चरण के लिए 6 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान हो चूका है वही दूसरे चरण में 6 सीटों पर 26 अप्रैल, तीसरे चरण में 9 सीटों पर सात मई और चौथे चरण में 8 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा।
Newsdesk