Ram Lala Mandir: रामलला मंदिर के गर्भगृह में घुसा वानर, भक्तों ने बताया भगवान हनुमान
Ram Lala Mandir: रामलला मंदिर के गर्भगृह में घुसा वानर, भक्तों ने बताया भगवान हनुमान
Ram Lala Mandir: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार की शाम को एक बंदर ने रामलला मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया। यह घटना लगभग 5:50 बजे हुई । जब वानर भगवान राम की मूर्ति के पास तक पहुंचा। बंदर को मंदिर की आंतरिक गर्भगृह की भव्यता ने अचंभित किया। हालांकि में वानर ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट ने इस बारे में कहा कि बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी और भीड़ से घबराकर बंदर गर्भगृह में घुस गया। ऐसे में वानर मूर्ति को नुकसान न पहुंचा दें, इस आशंका में सुरक्षाकर्मी वानर की पीछे दौड़े। हालांकि वानर किसी भी तरह का व्यवधान पैदा किए गर्भगृह से कुछ देर बाद बाहर चला गया। इस दौरान सभी आश्चर्यचकित भक्तों की भीड़ लगातार वानर को देखते रहे। सुरक्षाकर्मियों ने इस घटना को विवरण करते हुए कहा कि उनके लिए यह एक अद्वितीय अनुभव था। जिसमें वे महसूस कर रहे थे कि हनुमान जी खुद रामलला के दर्शन करने आए हों। इसमें गौरतलब है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शामिल होकर अनुष्ठान को संबोधित किया था।
Newsdesk