Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी मध्य प्रदेश में करेंगे पांच सभाएं
Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी मध्य प्रदेश में करेंगे पांच सभाएं
भोपाल।Bharat Jodo Nyay Yatra: आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से कांग्रेस ने हर बड़े वर्ग के समर्थन को प्राप्त करने का निशाना बनाया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश में पांच विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी जनसभाएं करने का निर्णय लिया है। इन जनसभाओं में बेरोजगारों, किसानों, आदिवासियों, अनुसूचित जाति वर्ग, और महिलाओं का समर्थन जुटाने की कोशिश की जाएगी।
पार्टी सभाओं की तैयारी में जुट गई है। और इसके लिए हर स्तर पर समितियां बनाई गई हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रत्यक्ष सभा में बड़ी संख्या में भीड़ जुटाना है। मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की न्याय यात्रा फरवरी के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में मुरैना से प्रवेश करेगी और यह यात्रा सात लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। राहुल गांधी की न्याय यात्रा की पहली सभा ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बेरोजगारों के साथ होगी। जहां बहुत युवा अग्निवीर, अर्ध सैनिक बल, और पुलिस की तैयारी में लगे हैं। इसके बाद राजगढ़ या इसके आसपास किसानों के साथ एक सभा का आयोजन किया जा रहा है। क्योंकि इस क्षेत्र में किसानों की संख्या अधिक है।
रतलाम और आसपास के जिलों में आदिवासियों की बहुतायत होने के कारण राहुल गांधी यहां आदिवासी न्याय सभा करेंगे। उज्जैन में एक महिला न्याय सभा और अनुसूचित जाति वर्ग (अजा) के लिए एक और सभा होगी। जिसके लिए स्थान चिह्नित किया जा रहा है। न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी प्रदेश में विभिन्न वर्गों के पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। उन्हें विभिन्न क्षेत्रों के चयनित नहीं हो पाने वाले उम्मीदवारों, विभिन्न वर्गों के किसानों और मजदूरों से बातचीत करने का भी आयोजन किया जा रहा है।
Newsdesk