Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी आज करेंगे बाबा महाकाल के दर्शन

Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी आज करेंगे बाबा महाकाल के दर्शन

Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी आज  करेंगे बाबा महाकाल के दर्शन

उज्जैन।Bharat Jodo Nyay Yatra:आज 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। और एक रोड शो भी करेंगे। यात्रा कल पचौर, सारंगपुर से शुरू होकर शाजापुर के मक्सी तक जाएगी।जहां उन्हें परीक्षार्थियों के साथ संवाद करना है। इसके बाद वे महाकाल मंदिर पहुंचेंगे। और फिर उज्जैन में एक रोडशो करेंगे। राहुल गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश में कल तक चलेगी। आपको बता दें कि यह  चौथी बार है जब राहुल गांधी महाकाल बाबा के दर्शन करने पहुंचेंगे। 

राहुल गांधी आज एक सभा को संबोधित करने के देवासगेट बस स्टैंड जाएंगे। जहां उनकी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को लेकर पूरी तैयारी की गई है। उनका आगमन दोपहर तीन बजे उज्जैन में होगा। जहां महाकाल मंदिर जाकर भगवान महाकालेश्वर की पूजा करेंगे।दर्शन के बाद राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का महाकाल चौराहा से शुरू होकर देवासगेट चौराहा तक रोड शो होगा। जहां वे जनता के साथ आगे बढ़ेंगे। रोड शो के समापन के बाद राहुल गांधी एक सभा को संबोधित करेंगे। और उसके बाद यात्रा बड़नगर मार्ग की तरफ अग्रसर होगी। उज्जैन से 30 किलोमीटर दूर इंगोरिया में उनकी रात्रि विश्राम होगी। इस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जैसे अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।