Mp News: मेट्रो से जुड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री यादव
Mp News: मेट्रो से जुड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री यादव
Mp News: आज भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मेट्रो से जुड़े कई विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। यहां उनका इंडक्शन कार्यक्रम होगा। जिसके बाद फिर यादव सिंहस्थ के कार्यों की समीक्षा बैठक और शासकीय मंदिरों के प्रबंधन की बैठक में हिस्सा लेंगे। दोपहर में वे भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में स्वच्छ सर्वेक्षण - 2023 राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में भाग लेंगे। साथ ही मप्र मेट्रो रेल परियोजना के तहत कई परियोजनाओं का भूमिपूजन कर शासकीय सेवा में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यहीं नहीं शाम को वे नर्मदा नियंत्रण मण्डल और वृहद परियोजना नियंत्रण मण्डल की बैठक में शामिल होंगे।
Newsdesk