Bharat Jodo Nyay Yatra: नासिक से फिर शुरू हुई राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'
Bharat Jodo Nyay Yatra: नासिक से फिर शुरू हुई राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'
इस मौके पर संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी आम लोगों की बात सुनते हैं उन पर अपनी बातें नहीं थोपते हैं। "पहले हम कहते थे - इंदिरा गांधी आई हैं। नई रोशनी लाई हैं। आज के समय में भारत और महाराष्ट्र के लिए वह रोशनी राहुल गांधी हैं।"आपको बता दें कि राहुल गांधी 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। इससे पहले राहुल ने न्याय यात्रा के दौरान देवघर में बैद्यनाथ धाम, वाराणसी में काशी विश्वनाथ और उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए थे।
17 मार्च को होगी यात्रा की समाप्ति
भारत जोड़ो न्याय यात्रा 17 मार्च को मुंबई में एक रैली के साथ समाप्त होगी। यह न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी। यात्रा का करीब 6700 किलोमीटर लंबा मार्च 15 मार्च यानि की ठाणे में एंट्री करेगा। ठाणे के दौरे के दौरान राहुल गांधी मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज और बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि देंगे। 16 मार्च को चैत्यभूमि में एक सभा को संबोधित करेंगे। और 17 तारीख इस यात्रा की अंतिम तिथि है।
Newsdesk