Budget 2024: बजट में किसानों के लिए आत्मनिर्भर तिलहन अभियान

Budget 2024: बजट में किसानों के लिए आत्मनिर्भर तिलहन अभियान

Budget 2024: बजट में किसानों के लिए आत्मनिर्भर तिलहन अभियान

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया है, जोकि उनकी छठी बार है। इस बजट का मुख्य लक्ष्य गरीब, युवा, महिला और अन्नदाता के हित में है। इस बजट में कृषि के क्षेत्र को भी विशेष महत्व दिया गया है और इसके लिए कई ऐलान किए गए हैं। लोकसभा चुनावों से पहले पेश हुए अंतरिम बजट में सरकार ने ग्रामीण विकास पर जोर दिया है।

इस बार कृषि क्षेत्र को क्या मिला?

वित्त मंत्री ने अपने भाषण में किसानों को 'अन्नदाता' बताया। इस बजट के अंतर्गत, पीएम-किसान सम्मान योजना के तहत हर वर्ष 11.8 करोड़ किसानों को सीमांत और छोटे किसानों सहित प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा, पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत 4 करोड़ किसानों को फसल बीमा प्रदान किया गया है। इन उपायों से 'अन्नदाता' को देश और पूरी दुनिया के लिए अन्न पैदा करने में सहायता दी जा रही है। उसके अलावा कृषि-जलवायु क्षेत्रों में नैनो-डीएपी के इस्तेमाल का विस्तार किया जाएगा, फसल कटाई के बाद की गतिविधियों में निजी और सार्वजनिक निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। और तिलहनों के लिए 'आत्मनिर्भर तिलहन अभियान' शुरू किया जाएगा। दूसरी ओर, जलीय कृषि उत्पादकता को बढ़ाने, निर्यात दोगुना करने और अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के कार्यान्वयन को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा पांच एकीकृत एक्वा पार्क स्थापित किए जाएंगे।

इलेक्ट्रॉनिक नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट ने 1361 मंडियों को एकीकृत किया है, जिसमें 3 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हो रहा है। और 1.8 करोड़ किसानों को सेवाएं मिल रही हैं। कृषि-क्षेत्र समावेशी, संतुलित, उच्चतर संवृद्धि और उत्पादकता की ओर अग्रसर है। सरकार ने किसानों को उनके आय अर्जन में सहायता, कीमत और बीमा के माध्यम से जोखिम कवरेज, स्टार्टअप्स के माध्यम से प्रौद्योगिकी और नवाचारों को बढ़ावा देकर कृषि क्षेत्र को सुगम बनाया है।