क्या सोनाक्षी सिन्हा अपनाएंगी इस्लाम धर्म, जाने एक्ट्रेस के होने वाले ससुर क्या दिया बयान
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी करने वाले हैं। ऐसे में चर्चा जोरों पर है कि क्या सोनाक्षी शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाएंगी। इसको लेकर फैंस सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस से सवाल पूछ रहे है, लेकिन जवाब उनके होने वाले ससुर अर्थात जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी ने दे दिया है
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी करने वाले हैं।ऐसे में चर्चा जोरों पर है कि क्या सोनाक्षी शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाएंगी। जिसके बाद जज़हीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी ने इसका जवाब दिया,उन्होंने बताया कि सोनाक्षी इस्लाम धर्म नहीं अपनाएंगी और दोनों की सिविल मैरिज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रतनसी ने बताया कि शादी में न तो हिंदू और न ही मुस्लिम रीति-रिवाज होंगे। यह एक सिविल मैरिज होगी।’ उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि ये बात पक्की है कि सोनाक्षी धर्म परिवर्तन नहीं करेंगी। उनका मिलन दिलों का मिलन है और इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है।
बता दे बता दें कि शादी के दो दिन पहले सोनाक्षी के पिता व एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने होने वाले दामाद जहीर से मुलाकात की. खबरें थी कि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से खुश नहीं हैं और वो शादी में शामिल नहीं होंगे. जब उनसे बेटी सोनाक्षी की शादी की खबर को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने इसकी जानकारी न होने की बात कही थी. इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते उन्होंने दामाद जहीर इकबाल को गले लगाया और आशीर्वाद दिया. सोनाक्षी और जहीर 23 जून को कोर्ट मैरिज करेंगे, इसके बाद मुंबई में शिल्पा शेट्टी के हाई-प्रोफाइल रेस्टोरेंट बैस्टियन में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और रविवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इस खास दिन पर हुमा कुरैशी और आयुष शर्मा समेत कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.
Newsdesk