भोपाल में सीएम मोहन यादव ने जीजी फ्लाईओवर का किया उद्घाटन

राजधानी भोपाल के सबसे लंबे जीजी (गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक) फ्लाई ओवर आज से शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जीजी फ्लाईओवर का लोकार्पण कर दिया है. पौने 3 किमी लंबा यह ब्रिज 121 करोड़ रुपए की लागत से बना है. इस फ्लाई ओवर के शुरू होने से अब एमपी नगर के लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिल जाएगी. इस ब्रिज से लोग महज पांच मिनट में 3 किलोमीटर की दूरी तय कर पाएंगे

Jan 23, 2025 - 12:55
Jan 23, 2025 - 15:14
 0  20
1 / 1

1.

विशेषताएँ:   

यह फ्लाईओवर 2,900 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा है,यह शहर का सबसे बड़ा फ्लाईओवर है।
इसका निर्माण 154 करोड़ रुपये की लागत से किया गया।
यह फ्लाईओवर विद्या नगर, शक्ति नगर और कस्तूरबा नगर जैसे आवासीय क्षेत्रों को मैदा मिल्स मार्ग से जोड़ता है।
इससे ओबैदुल्लागंज, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा और जबलपुर जाने वाले लोगों को भी मदद मिलती है।
इस फ्लाईओवर का निर्माण व्यस्त क्षेत्रों में यातायात की भीड़ को कम करने के लिए किया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Newsdesk Digital media Head of City Today