राजस्थान आयुष विभाग में लेक्चरर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी​​​​​​​

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा एवं होम्योपैथी विभाग में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।​​​​​​​

1 / 1

1.

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त संस्थान से आयुर्वेद में डिग्री
  • संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट क्वालिफिकेशन
  • देवनागरी में हिंदी लिखने का ज्ञान
  • राजस्थानी कल्चर की जानकारी।

आवेदन की प्रक्रिया शुरू : 20 फरवरी 2025

आवेदन की अंतिम तिथि :  21 मार्च 2025

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 20 साल
  • अधिकतम : 45 साल
  • राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट दी जाएगी।
  • राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला उम्मीदवार : 10 साल की छूट
  • सामान्य वर्ग की महिला (अनारक्षित) : 5 साल की छूट
  • विधवा या तलाकशुदा महिला : अधिकतम उम्र सीमा तय नहीं की गई है।

सैलरी :

पे मैट्रिक्स लेवल -14 यानी ग्रेड पे 5400/- के अनुसार।​​​​​​​

फीस :

  • सामान्य (अनारक्षित) / पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर /अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर : 600 रुपए।
  • आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पिछड़ा वर्ग - नॉन क्रीमीलेयर/अति पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमीलेयर/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/सहरिया आदिम जाति) : 600 रुपए।
  • दिव्यांगजन : 400 रुपए।

सिलेक्शन प्रोसेस :

रिटन एग्जाम के बेसिस पर।

आधिकारिक वेबसाइट:  rpsc.rajasthan.gov.in

यह भर्ती 8 विषयों के लिए है,अगद तंत्र, कायचिकित्सक, पंचकर्म, प्रसूति तंत्र एंव स्त्री रोग, शालक्य तंत्र, कौमारभृत्य, संहिता (मौलिक सिद्धांत), और स्वस्थवृत ।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट क्वालिफिकेशन होनी चाहिए, साथ ही देवनागरी में हिंदी लिखने का ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी आवश्यक है,उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।