Suspension Of MPs: कांग्रेस के 3 और सांसद लोकसभा से हुए निलंबित....जानिए

Suspension Of MPs: कांग्रेस के 3 और सांसद लोकसभा से हुए निलंबित....जानिए

Suspension Of MPs: कांग्रेस के 3 और सांसद लोकसभा से हुए निलंबित....जानिए

Suspension Of MPs: आज संसद से विपक्ष के तीन सांसदों का निलंबन हुआ है। लोकसभा में तख्तियां दिखाने और सदन की अवमानना करने को लेकर कांग्रेस के तीन सदस्यों - दीपक बैज, डीके सुरेश और नकुल नाथ को संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है। सदन में ‘प्रेस और नियतकालिक पत्रिका रजिस्ट्रीकरण विधेयक, 2023’ पर चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दीपक बैज, डीके सुरेश और नकुल नाथ को सदन की अवमानना करने के मामले में निलंबित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभा ने ध्वनिमत से मंजूर कर लिया है। लोकसभा और राज्यसभा से निलंबित सदस्यों की कुल संख्या 146 हो गई है। बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र का अंतिम कार्यदिवस शुक्रवार यानी 22 दिसंबर को है।"