CG Dhan Bonus News: किसानों को मिली खुशियों की सौगात.. चमक उठे किसानों के चेहरे, जताया PM मोदी और CM साय का आभार

CG Dhan Bonus News: किसानों को मिली खुशियों की सौगात.. चमक उठे किसानों के चेहरे, जताया PM मोदी और CM साय का आभार

CG Dhan Bonus News: किसानों को मिली खुशियों की सौगात.. चमक उठे किसानों के चेहरे, जताया PM मोदी और CM साय का आभार

CG Dhan Bonus News: छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के कुछ ही दिनों में, धान के बकाया बोनस की राशि का मिलना किसानों के चेहरों पर खुशी लाई है। किसान इस बोनस राशि का उपयोग बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने, खेती को उन्नत बनाने, सहित कई पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 और 2015-16 के धान विक्रय के बकाया बोनस राशि 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए का वितरण किया गया। यह राशि उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से दी की गई है। बोनस राशि प्राप्त करके उत्साहित किसानों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।

धान के बोनस मिलने के बाद, खुद कोरबा जिले के गाँव बींझकोट के वृद्ध किसान लम्बोदर पटेल ने खुशी से बताया कि उन्हें धान के बकाया बोनस के रूप में 5 लाख 81 हजार 400 रुपये मिले हैं। इसे प्राप्त होने पर उनकी खुशी ने कोई सीमा नहीं रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस उपहार के लिए धन्यवाद दिया, कहते हुए कि बोनस से किसानों के परिवार में खुशियां आई हैं।

वह यह भी बता रहे थे, कि उनको ऐसा विश्वास नहीं था। कि इतनी जल्दी बोनस राशि मिलेगी, लेकिन मोदी और विष्णुदेव साय के किसान हितैषी निर्णय के फलस्वरूप उन्हें 5 लाख से अधिक राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार 13 सदस्यों का है, जिसमें तीन बेटे-बहू और  नाती-पोते शामिल हैं। इस बोनस राशि का उपयोग उन अपने नाती-पोतों को उच्च शिक्षा प्रदान करने में और खेती को उन्नत करने में करेंगे।