awareness about organ donation: राष्ट्रपति मुर्मू ने की अंगदान के वास्ते जागरुगता फैलाने की अपील
awareness about organ donation: राष्ट्रपति मुर्मू ने की अंगदान के वास्ते जागरुगता फैलाने की अपील
awareness about organ donation: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि लोगों को अंगदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है, क्योंकि अंग उपलब्ध नहीं होने के कारण बहुत से मरीजों में यकृत, गुर्दे और अन्य अंग प्रतिरोपण नहीं हो पाता।
राष्ट्रपति ने यहां ‘इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बायलरी साइंसेज’ (आईएलबीएस) के नौवें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। और कहा कि एहतियाती स्वास्थ्य देखभाल पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए।
क्योंकि यकृत शरीर का सुरक्षाकर्मी है। देश में यकृत से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, और उनके कारण होने वाली बीमारियां चिंता का बायस हैं।"उन्होंने कहा कि आईएलबीएस यकृत संबंधी बीमारियों को रोकने में अहम योगदान दे सकता है। अंग उपलब्ध नहीं होने के कारण बहुत से मरीजों में यकृत, गुर्दे और अन्य अंगों का प्रतिरोपण नहीं हो पाता।
राष्ट्रपति ने कहा, "दुर्भाग्य से समय-समय पर अंगदान से जुड़ी अनैतिक प्रथाएं भी सामने आती रहती हैं। इन समस्याओं का समाधान करना एक जागरुक समाज की जिम्मेदारी है। अंगदान के बारे में लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए हमारे देश में बड़े पैमाने पर अधिक से अधिक जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत है।" चिकित्सकों से कहा कि वे अपना भी ख्याल रखें।
Newsdesk