अयोध्या:राम मंदिर के भव्य गर्भगृह का नया फोटो जारी किया गया
अयोध्या में राम मंदिर के मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गर्भगृह का काम जोर-शोर से जारी है. इस बीच गर्भगृह की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें भव्य गर्भगृह की दीवारों और गुंबद पर खूबसूरत नक्काशी नजर आ रही है. मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने यह तस्वीर जारी की है.
मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि भगवान रामलला की तीन मूर्तियों को बनाने का काम पूरा होने वाला है जिनमें से एक मूर्ति को राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन मूर्तियों में से दो कर्नाटक के एक राजस्थान के पत्थर से बनाई गई हैं।
प्रभु श्री रामलला का गर्भ गृह स्थान लगभग तैयार है। हाल ही में लाइटिंग-फिटिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। आपके साथ कुछ छायाचित्र साझा कर रहा हूँ।
pic.twitter.com/yX56Z2uCyx — Champat Rai (@ChampatRaiVHP) December 9, 2023
Newsdesk