PM Modi Ayodhya Visit: अयोध्या दौरे के बीच PM मोदी पहुंचे उज्वला लाभार्थी से मिलने उसके घर...
PM Modi Ayodhya Visit: अयोध्या दौरे के बीच PM मोदी पहुंचे उज्वला लाभार्थी से मिलने उसके घर...
PM Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या दौरे पर हैं। इसके साथ ही, सुरक्षा के चाक चौबंद किए गए हैं। और अयोध्या में 5,500 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रधानमंत्री ने आज दो नई अमृत भारत ट्रेनों और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने अपने दौरे के दौरान उज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी के घर जाकर चाय पी। यह एक महत्वपूर्ण कदम था, क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री ने उज्वला योजना से जुड़ी लाभार्थियों के साथ सीधे संवाद का अवसर मिला।
अयोध्या से रेलवे स्टेशन से लौटते समय प्रधानमंत्री मोदी ने अचानक पीएम आवास योजना की लाभार्थी मीरा माँझी के घर पहुँचे। यहां उन्होंने लाभार्थी के साथ चाय पी, उनके परिवार से मुलाकात की। और उन्हें 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित किया।
पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए तमाम लोग पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने मीरा मांझी की बेटी के साथ सेल्फी भी खिंचाई। वहीं, बेटे की चित्रकारी को भी देखा। उसने राम मंदिर का चित्र बनाया था।
Newsdesk