बरेली में राज ने की आत्महत्या, पत्नी सिमरन ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- ‘केस कर दिया है, अब जा जेल में’
पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक और पति ने आत्महत्या कर ली। इस बार केस उत्तर प्रदेश के बरेली से है। राज और सिमरन ने एक साल पहले लव मैरिज की थी। अब पत्नी ने पुलिस में केस किया, तो पति को एक रात हवालात में गुजारना पड़ी।
उत्तर प्रदेश के बरेली में 28 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी के व्यवहार से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने पति के खिलाफ केस किया था, जिसके बाद पति को पूरी रात हवालात में गुजारना पड़ी।
इससे पहले पत्नी सिमरन ने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट भी डाली। पहली में लिखा कि पति के खिलाफ केस करा दिया है। 10.30 बजे तक वह जेल में होगा। वहीं, दूसरी पोस्ट में लिखा - अब जा जेल में...। पत्नी के ऐसे बर्ताव से आहत होकर पति राज ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
राज की बहन का आरोप है कि सिमरन का शादी के बाद भी किसी से अफेयर था। वह घंटों फोन पर बातें करती रहती थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सर्किल ऑफिसर अजय कुमार ने घटना के बारे में बताते हुए कहा की परिवार से शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी।
News desk Hindi